वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स रिपोर्ट तैयार कौन करता है?
जवाब है रिपोर्टर्स विदाउट बोर्डर। यह देशों में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पांच बिंदुओं पर तय करता है-
1. राजनीतिक सन्दर्भ, 2. कानूनी ढांचा, 3. अर्थिक सन्दर्भ, 4. सामाजिक-संस्कृतिक संदर्भ, 5. सुरक्षा।
![]() |
| प्रेस फ्रीडम |
क्या पत्राकार इतने स्वतंत्र है देश में की वे राजनीतिक मुद्दों पर जनता व देश के हित के लिए पत्रकारिता का काम कर सके? क्या पत्रकारों पर कोई राजनीतिक प्रेशर तो नहीं है कि वे ख़बरों को किसी पार्टी के पक्ष में चला रहे हैं?
भारत की पत्रकारिता इन बिंदु पर कहाँ खड़ी हुई हैं? ये बात हम सब जानते हैं रवीश कुमार का एनडीटीवी से इस्तीफा देना, पत्रकारों का मोदी सरकार का गुण गान करना, मीडिया संस्थाओं को सरकारों के करीबी मित्रों के द्वारा खरीदा जाना उदाहरण के लिए एनडीटीवी, सरकार के विपक्ष में किसी पत्रकार ने अगर ट्वीट कर दिया तो मीडिया संस्थाओं द्वारा पत्राकार से इस्तीफा ले लेना उदाहरण श्याम मीरा सिंह, अगर कोई मीडिया सरकारों पर डॉक्यूमेंट्री बनता है और सरकारों की पोल खोलता है तो ईडी, सीबीआई, मीडिया पर रेड डाल देती हैं उदाहरण BBC ऑफिस पर रेड।
ये सभी घटनाक्रम यही बता रहे हैं कि भारत की सरकार पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रहीं हैं। पत्रकार सरकारों के हाथ की कठपुतली बन गया है। उदाहरण अंजना ओम कश्यप सत्यपाल मालिक के आरोपों पर बहस/डिबेट करने से यह कहकर मना कर देती हैं कि पहले पुलवामा पर सबूत दिखाये, तब हम बहस/ डिबेट करेंगे।
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स में भारत की रैंक 180 में से 160 आयी है, जबकि पाकिस्तान की रैंक 150 आयी है।
सरकार क्या कर रही हैं ? सरकार विश्व में भारत का डंका ऐसे बाजवा रहीं हैं कि पाकिस्तान भारत से आगे निकल गया है? विश्व गुरु बनने में क्या स्वतंत्र पत्रकारिता की बलि दी जा रहीं हैं?
लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता जरूरी है क्योंकि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है।क्या मोदी सरकार देश में तानाशाही लाना चाहती हैं? अगर नहीं तो पत्रकारिता की स्वतंत्रता में रैंक 160 कैसे आ गई? सरकार सौ रहीं थीं क्या? बड़े-बड़े वादे कर रहे थे कि देश का मान-सम्मान बनायेगे, देश को विश्वगुरु बनाएंगे। क्या ऐसी छवी बना रहे हो? की दुनिया भारत पर हँसे।
शर्म की बात है कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता की रैंक में पाकिस्तान भारत से आगे निकल गया।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें